सुमित्रा महाजन की घोषणा के बाद दिग्विजय ने BJP को घेरा, पार्टी के सलूक को बताया निंदनीय

4/6/2019 10:22:42 AM

इंदौर: शुक्रवार को इंदौर लोकसभा से सांसद सुमित्रा महाजन के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कई नेताओं ने उनके इस निर्णय पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। वहीं उनके इस फैसले के साथ ही सत्ताधारी कांग्रेस को बीजेपी को घेरने का मौका मिल गया। इसी बीच भोपाल सीट से उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ताई को टिकट न देने को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने जनसंघ और भाजपा को स्थापित किया और मोदी को प्रधानमंत्री बनाया उनके साथ ऐसा सलूक निंदनीय है।

PunjabKesari

लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को राजधानी के बैरागढ़ पहुंचे वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने महाजन को मुद्दा बनाकर बीजेपी पर जमकर तीर चलाए। उन्होंने कहा कि भाजपा अब सिर्फ मोदी और अमित शाह की पार्टी हो गई है। यह भाजपा अब अटल बिहारी या लाल कृष्ण आडवाणी वाली भाजपा नहीं रही। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, 'भाजपा को स्थापित करने वाले नेताओं को पार्टी ने अनदेखा किया और टिकट काट दिया। सुमित्रा महाजन ने पार्टी को स्थापित करने के लिए समर्पण किए हैं। पहले आडवाणी जी, फिर मुरली मनोहर जोशी जी, और अब सुमित्रा जी। उन्होंने कहा कि उमा भारती का भी टिकट पार्टी ने काट दिया है।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News