दिग्विजय बोले- जवानों की शहादत पर खुशिया मना रहा था अरनब, BJP पर भी साधा निशाना

1/24/2021 2:49:46 PM

जबलपुर: जय श्रीराम के नारे को लेकर देशभर में शुरू हुआ सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पीएम मोदी की मौजूदगी में कोलकाता में जमकर जय श्रीराम के नारे लगे थे, जिसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भाषण तक देना मुनासिब नहीं समझा था, इस घटनाक्रम के बाद लगातार सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। जबलपुर प्रवास पर पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संघ और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।  


उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में जय सिया राम का नारा दिया था। लेकिन भाजपा से जुड़े लोग भगवान राम से सीता जी को अलग कर नारे लगा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया है कि माता सीता से अलग होकर क्या श्रीराम हो सकते हैं? कोरोना वैक्सीन पर विपक्ष पर लग रहे राजनीति के आरोपों पर भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सफाई दी। उन्होंने खुलासा किया है कि कोरोना वैक्सीन को भारत सरकार के ड्रग कंट्रोलर ने हीं इमरजेंसी उपयोग के लिए अनुमति दी थी और भारत बायोटेक को 2 ट्रायल के बाद मंजूरी दे दी गई है। यदि इस पर प्रश्न पूछा जाता है तो उन पर राजनीति के आरोप लगते हैं। उन्होंने कहा है कि कोरोना वैक्सीन पर कोई भी राजनीति नहीं कर रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माफियाओं और गुंडे बदमाशों को जिंदा गाड़ने वाले बयानों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कड़ा ऐतराज जताया, उन्होंने सवाल किया है कि संविधान में किसी मुख्यमंत्री के पास ऐसी कौन सी शक्तियां हैं कि वह गुंडे बदमाशों को बिना ट्रायल के ही जिंदा गाड़ दें। उन्होंने शिवराज पर आरोप लगाया है कि उन्हें कानून का ज्ञान नहीं है लिहाजा उन्हें पद पर बने रहने का भी कोई हक नहीं है।

PunjabKesari, Digvijaya Singh

दिग्विजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर कांग्रेसियों से चुन चुन चुन कर बदला लेने का भी आरोप लगाया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रिपब्लिक टीवी के editor-in-chief अर्णब गोस्वामी के चैट लीक होने के मामले में भी बयान दिया। उन्होंने कहा है कि पुलवामा हमले में जब देश ने आधा सैकड़ा जांबाज खो दिए थे तब अर्नब गोस्वामी खुशियां मना रहे थे। रीवा से होकर जबलपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शहर में अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री कौशल्या गोंटिया के निवास पर जाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन की मजबूती को लेकर उनसे रायशुमारी भी की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News