Punjab Kesari MP ads

दिग्विजय सिंह के नए रुख से MP में हलचल, हमेशा आलोचना करने वाले RSS प्रमुख भागवत से ऐसे मुद्दे पर मांगा साथ कि होने लगी चर्चा

Tuesday, Jul 07, 2026-08:14 PM (IST)

(डेस्क): मध्य प्रदेश की राजनीति में आजकल काग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री औऱ वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सुर्खियों में हैं। पहले जीतू पटवारी के भारत न्याय ट्रस्ट पर दिए बयान से अलग बयान देकर वो प्रदेश की राजनीति में चर्चा में आ गए। इस बयान पर काफी घमासान मचा।

अब दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर एक औऱ बयान देकर हलचल मचा दी है। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अपनी आगामी पदयात्रा में शामिल होने का सार्वजनिक आमंत्रण दिया है। इस आमंत्रण काफी चर्चा का विषय बन गया है।  यह यात्रा धर्मस्थलों में चंदे की पारदर्शिता और कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में आयोजित की जा रही है,जिसकी अगुवाई दिग्विजय सिंह कर रहे हैं।

उनकी यह पदयात्रा 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर से शुरू होकर अयोध्या के राम मंदिर तक जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह यात्रा पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होगी, जिसमें किसी भी राजनीतिक दल के झंडे या बैनर का उपयोग नहीं किया जाएगा। दिग्गी ने साफ कर दिया है कि इस  यात्रा के दौरान वे प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करेंगे और इस पूरी अवधि में वे सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखेंगे।

दिग्गी ने RSS और VHP से भी की समर्थन की अपील

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत से भी बडी अपील की है। उन्होंने कहा कि ‘धर्म की रक्षा और इसे चंदा चोरों से बचाने के लिए’ आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद को आगे आना चाहिए। उन्होंने आरएसएस प्रमुख से व्यक्तिगत रूप से इस यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि इस यात्रा में वे सभी रामभक्त शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने मंदिर निर्माण के लिए दान दिया था। लिहाजा दिग्विजय के इस रुख से सभी हैरान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News