ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर दिग्विजय का हमला, कह दी यह बड़ी बात
Friday, Feb 21, 2025-07:28 PM (IST)

नीमच। (मूलचंद खींची): ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 को लेकर सियासत भी गरमाने लगी है। शुक्रवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस आयोजन को लेकर बडा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह आयोजन पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पत्रकारवार्ता में मोदी सरकार को भी घेरा और कहा कि हथ कड़ियां डालकर अमेरिका से रोजी - रोटी की तलाश में गए बेरोजगारों को लाया जा रहा है।
यह कहां तक उचित है। भाजपा के लोग सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे है, मोदी कहते थे न खाऊंगा न खाने दूंगा, अब उल्टा हो रहा है। सोयाबीन के भाव नहीं बढ़ रहे हैं, जबकि तेल के भाव जरूर बढ़ रहे है। किसान को फायदा नहीं हो रहा है, जो कृषि उपज को तेल व दाल में परिवर्तन कर रहे है।
उन्हें फायदा हो रहा है। दिग्विजय सिंह ने भोपाल में 24 फरवरी से आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर कहा कि इसमें करोड़ों रूपए खर्च हो जाएंगे, बताएंगे कि इन्वेस्टमेंट आ गए है, लेकिन अधिकारी,कर्मचारी और नेताओं को पैसा कमाने के अलावा कुछ नहीं है। बड़ी - बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।