शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, MP में भी कई शहरों में छात्र कर रहे थे आंदोलन
Saturday, Jul 25, 2026-02:54 PM (IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कई शहरों में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि जंतर मंतर पर 36 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कई शहरों में छात्र आंदोलन कर रहे थे।

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर ,ग्वालियर में आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना था कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे वह यह आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि NEET पेपर लीक के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्र मांग रहे थे और कॉकरोच जनता पार्टी इस्तीफा की मांग को लेकर धरना दे रही थी।
जंतर मंतर पर 36 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था और यह धरना प्रदर्शन देखते-देखते बड़ा होता गया और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कई जिलों में छात्र धरने पर बैठ गए थे।

