Punjab Kesari MP ads

MP में काफिला छोड़ एक साथ बस में बैठेंगे CM और मंत्री... जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

Sunday, Jul 19, 2026-11:36 AM (IST)

भोपाल। प्रदेश में शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग और सुशासन की भावना को साकार करते हुए आज होने वाली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्रिपरिषद के समस्त सदस्य एक अनुकरणीय पहल करते हुए अपने शासकीय वाहन, सुरक्षा काफिला (पायलट, फॉलो वाहन आद) सीएम हाउस में ही छोड़कर सामूहिक रूप से इलेक्ट्रिक बस द्वारा कैबिनेट बैठक स्थल जगदीशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

PunjabKesariमुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित समस्त मंत्रीगण एवं उनका स्टाफ सुबह 10 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे, जहां से तीन इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से सामूहिक रूप से बैठक स्थल के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मंत्रियों के व्यक्तिगत वाहन, पायलट और फॉलो वहन जैसी सुविधाएं सीएम हाउस में ही रोक दी जाएंगी।

PunjabKesariइसी क्रम में, कैबिनेट बैठक में सम्मिलित होने वाले वरिष्ठ अधिकारीगण भी अपने वाहनों को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छोड़कर प्रातः 10 बजे एकत्रित होकर इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से सामूहिक रूप से बैठक स्थल पहुंचेंगे। इस पहल से न केवल ईंधन एवं शसकीय संसाधनों की बचत होगी, बल्कि यह मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उस सोच को भी परिलक्षित करेगी, जसके अंतर्गत शासन के हर स्तर पर सादगी, मितव्ययिता और जनता के धन के विवेकपूर्ण उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News