आठ माह की गर्भवती महिला का हुआ मिसकैरेज, पानी भरने के दौरान विवाद में धक्का लगने से हुआ हदसा
Tuesday, Jun 07, 2022-01:53 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): 12 साल तक एक महिला मां बनने के लिए कई कोशिशें करती रही। मंदिर में प्रार्थना मांगने के बाद वह गर्भवती हुई। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। यहां 3 महिलाओं ने मारपीट और धक्का-मुक्की करने के कारण महिला का मिसकैरेज हो गया। पानी को लेकर के हुए दो पक्षों में विवाद के बीच एक गर्भवती महिला का बच्चा मिसकैरेज हो गए। जिसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने 3 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों महिलाओं को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
धक्का लगने के बाद मिसकैरेज हुई महिला
मामला हीरानगर थाना क्षेत्र के खातीपुरा का है। यहां पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आमने सामने से दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में मारपीट करने लगी। इस दौरान एक गर्भवती महिला को भी गंभीर चोटे आई। यहां 3 महिलाओं द्वारा उसे बुरी तरह धक्का दे दिया। महिला 8 महीने की गर्भवती थी जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके गर्भ मौजूद दो बच्चे मिसकैरेज हो गए।
आरोपी महिला गिरफ्तार
पीड़ित पक्ष ने घटना की शिकायत थाने में। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी विनीता रानी और आरती गिरफ्तार किया है। वहीं बताया जा रहा है कि महिला की शादी को लगभग 12 साल हो गए थे। 12 साल बाद बढ़ी मुश्किल में वह गर्भवती हुई थी। लेकिन पड़ोसियों के आक्रोश के चलते उसके गर्भ मौजूद दोनों बच्चे मिसकैरेज हो गए।