Punjab Kesari MP ads

MP में फिर महंगी हुई बिजली, जानिए कितना बढ़ाया रेट

Tuesday, Sep 29, 2026-04:05 PM (IST)

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को लिए बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जी हां राज्य में लोगों को मंहगाई का एक ओर झटका लगा है। यहां प्रदेशभर में एक बार फिर बिजली महंगी हुई है। सितंबर 2026 में बिजली बिल पर लगने वाला FPPAS (फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज) बढ़ा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, अगस्त 2026 में FPPAS की दर 4.59 प्रतिशत थी, जिसे सितंबर में बढ़ाकर 5.063 प्रतिशत कर दिया गया है। नई दर 24 सितंबर 2026 से लागू होगी। इस बढ़ोतरी का सीधा असर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के एनर्जी चार्ज बिल पर पड़ेगा। यानी उपभोक्ताओं के बिजली बिल में पहले के मुकाबले अधिक राशि जुड़ सकती है।

इस संबंध में मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, जबलपुर की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश पर मुख्य महाप्रबंधक शैलेंद्र सक्सेना के हस्ताक्षर हैं। FPPAS की नई दर का असर मध्य प्रदेश की तीनों बिजली वितरण कंपनियों—पूर्व क्षेत्र, मध्य क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र—के उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News