शर्मनाक: सागर में शादी की तारीख तय होने से गुस्साए मनचले ने दुष्कर्म के बाद की लड़की की हत्या

Friday, Jan 31, 2020-10:59 AM (IST)

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक लड़की की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी लगातार लड़की को परेशान करता रहता था। पुलिस के अनुसार यह घटना भोपाल से लगभग 186 किलोमीटर दूर बुधवार को घटित हुई। यह घटना बुधवार शाम को घटी। गुस्साए परिवार, रिश्तेदार और गांवावालों ने गुरुवार को शव लेकर रास्ता ब्लॉक कर दिया। पुलिस का कहना है कि उत्तेजित भीड़ ने पुलिसवालों पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18 साल की पीड़िता शौच के लिए गांव से बाहर गई थी जब मनचला वहां पहुंचा और परिवार द्वारा शादी की तारीख तय किए जाने पर बौखला गया। इसके बाद उसने दुष्कर्म के बाद लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी।

सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने कहा, 'पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News