Punjab Kesari MP ads

चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक से पहले कार्यकारी अध्यक्ष ने अचानक दिया इस्तीफा, सियासी हलचल तेज

Sunday, Aug 09, 2026-01:55 PM (IST)

बिलासपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बिलासपुर संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि चैंबर की कार्यप्रणाली से नाराज कमल सोनी ने यह फैसला लिया है।

PunjabKesari

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक आज यानी 9 अगस्त को सुबह 11 बजे बिलासपुर में आयोजित होने वाली थी। बैठक से ठीक पहले संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष ने अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया।

उठाई थी ये मांग

कुछ दिन पहले कमल सोनी ने चैंबर के संविधान में संशोधन की मांग की थी। उनका कहना था कि संविधान की धारा 1 और धारा 15 में संशोधन की जरूरत है। हालांकि, उनकी मांगों को लेकर संगठन स्तर पर क्या निर्णय हुआ, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

PunjabKesari

बैठक से पहले बढ़ी संगठनात्मक हलचल

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से कार्यकारी अध्यक्ष के इस्तीफे से हलचल तेज हो गई है। कार्यकारी अध्यक्ष के इस्तीफे ने संगठन के भीतर गुटबाजी की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News