Punjab Kesari MP ads

राहुल गांधी का मध्यप्रदेश दौरा आज, क्या बढ़ सकती है सियासी हलचल?

Thursday, Oct 01, 2026-10:26 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जहां आज यानी 1 अक्टूबर गुरूवार को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर एमपी के दौरे पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी प्रदेश के बालाघाट जिले में पहुंचेगे। जहां मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब हो कि बालाघाट में गंभीर बीमारियों जैसे कि कुपोषण, मलेरिया आदि के कारण करीब 30 आदिवासी बच्चों की मौत हो गई। जिस पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का घेराव किया। विपक्ष ने राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रशासनिक प्रबंधन और सरकार पर कई सवाल उठाए गए। वहीं, अब देखना यह होगा कि क्या राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासत देखने को मिल सकती है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी जिले की बैहर तहसील के जलगा गांव जाएंगे और बीमारी से जान गंवाने वाले करीब 30 बच्चों के माता-पिता से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी पड़ोसी महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में बिरसी हवाई पट्टी पर लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी की अगवानी करेंगे। इसके बाद गांधी सड़क मार्ग से जलगा गांव पहुंचेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News