MP में कांग्रेस संगठन का अहम विस्तार, 9 नगरों के अध्यक्ष नियुक्त, इन चेहरों पर जीतू पटवारी ने जताया भरोसा
Wednesday, Jul 08, 2026-10:53 PM (IST)
(धार): MP के धार जिले में कांग्रेस संगठन ने विस्तार किया है। यहां कांग्रेस ने 9 नगरों के अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। कांग्रेस के जारी पत्र अनुसार धरमपुरी,धामनोद, माण्डव, कुक्षी, डही, मनावर, बदनावर, सरदारपुर और राजगढ़ नगरों के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धार में संगठन को मजबूत करने के लिए ये कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुमोदन के बाद संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले ने सूची जारी की हैं.
इनको मिली नियुक्ति
कांग्रेस कार्यालय से जारी पत्र अनुसार धार के धरमपुरी,धामनोद, माण्डव, कुक्षी, डही, मनावर, बदनावर, सरदारपुर और राजगढ़ नगरों के लिए नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. पत्र के मुताबिक धरमपुरी से इरफान मलिक, धामनोद से विजय शर्मा, माण्डव से अजय चंदेसरी, कुक्षी से सहदेव पाटीदार, डही से छतरसिंह चौगड़ सुरानी, मनावर से सुमित खटोड़, बदनावर से मुकेश होती, सरदारपुर से बलराम यादव और राजगढ़ से जीवनसिंह सिसोदिया को नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। मध्य प्रदेश मे कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में ये अहम नियुक्तियां मानी जा रही हैं।

