MP में चरम पर अपराध, ट्रेन में बैठी महिला पर अज्ञात युवक ने फैंका Acid

5/6/2019 4:34:16 PM

कटनी: जिले के रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात युवक द्वारा ट्रेन में बैठी एक महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया गया, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। महिला को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

ये है पूरा मामला
रेलवे पुलिस के अनुसार अंबिकापुर से जबलपुर जा रही ट्रेन दोपहर जैसे ही कटनी साउथ स्टेशन पर रुकी। तभी एक युवक डिब्बे में तेजाब लेकर चढ़ा और सीट पर लेटी एक महिला पर डालकर फरार हो गया। घटना के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गयी और गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद फरार युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News