शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल...

5/4/2024 10:54:37 AM

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी घटना अमलाई थाना क्षेत्र की है। इस हादसे में 13 साल की बच्ची और एक युवक की मौत हो गई है। महिला गंभीर रूप से घायल है जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी और तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। PunjabKesari

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में बाइक चालक दुर्गेश और 13 साल की बच्ची लल्लीबाई की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपति अनूपपुर से अपने घर झगरहा आ रहे थे। इसी दौरान बटुरा पुल पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News