राजगढ़ में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां - बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत..

4/27/2024 5:29:05 PM

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में आने वाले ब्यावरा में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। आपको बता दें की इस हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। बाइक पर पांच लोग सवार थे। दो लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र की है। गोपाल वर्मा अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था और वह अपने गांव खानपुरा वापस लौट रहा था।

PunjabKesari
 तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन आया और बाइक में टक्कर मार दी, इस हादसे में गोपाल की पत्नी रचना और बेटा योगेश और बेटी ऋषिका की मौत हो गई है। जबकि गोपाल और उसकी बेटी परी गंभीर रूप से घायल हुए हैं घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को ब्यावरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर गंभीर हालत देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया। योगेश और रचना की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। ऋषिका ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News