Punjab Kesari MP ads

पिता का आखिरी सफर बनी बेटे की बारात...बारातियों से भरा पिकअप वाहन पलटा, पिता समेत 2 की मौत, कई घायल

Tuesday, May 03, 2022-05:45 PM (IST)

सागर(देवेंद्र कश्यप): खुशी में झूम रहे पिता ने बेटे की बारात ले जाते वक्त सोचा भी न होगा कि यह उसका आखिरी सफर है। बेटे को सेहरे बांध बहू लाने की ख्वाहिश लेकर निकले पिता की ख्वाहिश अधूरी रह गई। शादी वाले गांव पहुंचने से पहले ही बारातियों की बस हादसे का शिकार हो गई और इसमें दूल्हे के पिता और एक अन्य की मौत हो गई। इसके साथ ही करीब डेढ़ दर्जन बाराती घायल भी हो गए। केसली थाना क्षेत्र के सेमरा-झिरिया के बीच यह दुर्घटना हुई है।

PunjabKesari

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ झिरिया गांव के रामसिंह अहिरवार के बेटे मुकेश की शादी थी। मंगलवार को झिरिया से निमोन पड़वार बारात जा रही थी। बारात में पिकअप वाहन जा रहा था। जिसमें दूल्हे के पिता समेत 20 बाराती सवार थे। निमोन पड़वार जाते समय रास्ते में सेमरा के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गया।

PunjabKesari

ड्राइवर जब तक वाहन को संभालता वह सड़क किनारे बनी खंती में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 15 बाराती घायल हुए हैं। सूचना पर केसली थाना पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News