शौच के लिए गई महिला निर्वस्त्र हालत में खेत पर मिली

9/20/2018 1:29:52 PM

उमरिया : गोरइया गांव में शौच के लिए गई महिला पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक पाली थाना इलाका निवासी महिला दैनिक क्रिया के चलते जंगल गई हुई थी। काफी वक्त तक घर वापस नहीं आने पर परिवार महिला की खोज के लिए निकला। तो निर्वस्त्र हालत में महिला खेत की मेड़ पर कराहती हुई मिली। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने के चलते जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

वहीं महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला के साथ पहले दरिंदगी की गई और बाद में हत्या की कोशिश की गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rehan

Recommended News

Related News