छतरपुर में खेती को लेकर हुआ विवाद, महिला को मारी गोली
Saturday, Jun 07, 2025-11:30 AM (IST)

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मामूली जमीनी विवाद में महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। जहां गोली महिला के कमर के नीचे लगी है।
जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है जहां उसका ईलाज चला रहा है, तो वहीं महिला की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।
यह घटना जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव की है। जहां घायल महिला और उसके परिजनों का आरोप है कि इस गांव के दबंगों ने गोली मारी है। गोली मारने वाले 4 से 5 लोग थे।