बोलेरो ने पैदल जा रहे लोक गायक मुकेश धुर्वे को मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही मौत

Tuesday, Aug 15, 2023-07:28 PM (IST)

बैतूल (विनोद पातरिया): बैतूल जिले के शाहपुर में लोक सेवा केंद्र के पास मंगलवार को अनियंत्रित होकर बोलेरो ने पैदल जा रहे जयस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आदिवासी लोक गायक मुकेश धुर्वे को टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश धुर्वे की मौके पर ही मौत हो गई। वही हादसे में बोलेरो संभवत 2 लोग भी घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर में लोक सेवा केंद्र के पास बोलेरो ने पैदल जा रहे जयस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आदिवासी लोक गायक मुकेश धुर्वे को टक्कर मार दी। जिससे कि मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बोलेरो में सवार दो युवक घायल हो गए।

मुकेश धुर्वे पिता छोटेलाल धुर्वे उम्र 37 वर्ष पैदल सड़क किनारे कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान शाहपुर की ओर से जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे मुकेश धुर्वे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकेश धुर्वे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार विवेक शुक्ला एवं अनूप मालवी भी घायल हो गए घटना की जानकारी लगते ही शाहपुर थाना प्रभारी एबी मर्सकोले तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर 108 की मदद से लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नगर परिषद के शव वाहन से मृतक को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर नगर एवं जयस के कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंच गए। शाहपुर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम को समाप्त कर शाहपुर एसडीएम अभिजीत सिंह एवं तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News