पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने इरफान खान के निधन पर जताया शोक, कहा- पान सिंह का किरदान कभी न भूलाने वाला

Thursday, Apr 30, 2020-03:17 PM (IST)

गुना: सदाबहार एक्टर पान सिंह तोमर फेम अभिनेता इरफान खान के निधन पर पर पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इरफान ने बागी पान सिंह के जीवन पर फिल्म बनाकर दबे-कुचले लोगों पर होने वाले अन्याय और अत्याचार की आवाज उठाई थी। इरफान ने इस फिल्म के माध्यम से बताया था कि अन्याय और अत्याचार के कारण ही बीहड़ में बागी पनपते थे। वैसे बागियों को देखने में लगता है कि यह चंबल के डाकू हैं, लेकिन असल में यह चंबल के डाकू नहीं है, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ बगावत करने वाले बागी हैं।

PunjabKesari


पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह ने कहा कि यह चंबल है यहां अन्याय और अत्याचार के खिलाफ गोली चलती है और मलखान सिंह दद्दा ने भी तभी गोली चलाई। मुझे आज बड़ा अफसोस है कि बागियों के जीवन की सच्ची घटना पर फिल्म बनाने वाला महान अभिनेता हम सबके बीच नहीं रहा। मलखान सिंह ने कहा कि बागी पान सिंह हमारे भाई थे और इरफान खान ने दबे-कुचले भाईयों को की सच्ची जनता के बीच बताया था कि बागी के साथ कैसे अत्याचार होते हैं। उन्होंने चंबल की भाषा में उस किरदार को वास्तव में जीकर फिल्मी पात्र में जान डाल दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News