Punjab Kesari MP ads

BJP पूर्व MLA से नहीं छूट रहा उद्धाटन मोह, प्रोटोकॉल तोड़ किया नवनिर्मित पुल का उद्घाटन, सांसद भी अनजान,कांग्रेस MLA भड़के

Tuesday, Jun 02, 2026-04:50 PM (IST)

(सिवनी): मध्य प्रदेश के सिवनी से एक हैरानी भरा चौंकाने वाला मामला सामने आय़ा है। इस मामले के सामने आने से राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा हो रही है। दरअसल बीजेपी के पूर्व विधायक ने प्रोटोकाल की धज्जियां  उड़ाकर पुल का उद्घाटन कर दिया। बीजेपी पूर्व विधायक राकेश सिंह पाल के इस  अनोखे  कारनामे से हर कोई हैरान है। राकेश सिंह पाल ने प्रोटोकॉल को नजरअंदाज कर पुल का फीता काट दिया जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।

PunjabKesari

राकेश पाल सिंह के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जोर –शोर  पूर्व विधायक के नारे लगाते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश की। पूर्व बीजेपी के इस कारनामे से कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह गुस्सा हो गए हैं और उन्होंने सद्बुद्धि की कामना की है। मामले को लेकर कलेक्टर से भी शिकायत की गई है।

बीजेपी पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह के कारनामे से मची सुर्खियां

जिले में बीजेपी पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह का ये काम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। राकेश पाल ने न प्रोटोकाल देखा और न कुछ और,  नवनिर्मित पुल के उदघाटन के लिए कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए और फीता काट दिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने काफी नारे लगाए । सोशल मीडिया पर पर ये उद्घाटन वाला वीडियो वायरल हो गया और चर्चा का केंद्र बन गया।

स्थानीय कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने लिया संज्ञान

वहीं केवलारी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश सिंह मामले को लेकर गुस्से में है।  कांग्रेस विधायक ने कहा कि राकेश पाल सिंह ने ऐसा काम कर दिया है जिसका सांसद, कलेक्टर तक को भी पता नहीं है। इसलिए ऐसे काम की निंदा करता हूं।  उन्होंने इस मामले की  शिकायत कलेक्टर से की है। लिहाजा ये उद्घाटन भी काफी चर्चित हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News