Punjab Kesari MP ads

BJP पूर्व विधायक के ड्राइवर ने महिला से दो बार रेप किया, घर में अकेला पाकर की दरिदंगी; FIR दर्ज

Saturday, Jun 06, 2026-01:55 PM (IST)

MP Desk: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में से एक सनसनीखेज वारदात खबर सामने आई है। जहां एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि भाजपा पूर्व विधायक के ड्राइवर व सरपंच ने यह घिनौनी हरकत की है। साथ ही राजनीतिक रसूख का डर दिखाकर महिला को जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं समेत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना कटना जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पठरा ग्राम में हुई है। जहां निवासी एक महिला के साथ घर में घुसकर भाजपा के पूर्व विधायक के ड्राइवर और वर्तमान पठरा ग्राम पंचायत के सरपंच अशोक सिंह ने दुष्कर्म किया है। बताया गया कि घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। महिला का आरोप है कि सरपंच ने चाकू की नोक पर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता का आरोप है कि अशोक सिंह सरपंची और राजनैतिक रसूख की धौंस दिखाता है। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। लेकिन, महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर पति समेत पुलिस थाने पहुंच कर शिकायत की गई। पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी सरपंच के खिलाफ विभिन्न धाराओं पर FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश जारी है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News