जोगी कांग्रेस के पूर्व नेता और विधायक धर्मजीत सिंह बीजेपी में शामिल, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी ली भाजपा की सदस्यता

Sunday, Aug 13, 2023-01:33 PM (IST)

रायपुर (सत्येंद्र शर्मा): जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के पूर्व नेता व लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं।धर्मजीत ने भाजपा के सह-प्रभारी मनसुख मांडविया और नितिन नवीन के सामने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान धर्मजीत के सैकड़ों समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए।उनके अलावा रिटायर्ड IFS SSD बड़गैया और धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह, प्रदेश अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान यह भी कयास लगाया जा रहा है कि धर्मजीत सिंह लोरमी से प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। धर्मजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि धर्मजीत सिंह को लोरमी की जनता पर विश्वास नहीं रहा। उनको पता है कि लोरमी में उनकी हालत ठीक नहीं है, इसलिए दूसरी सीटों की तरफ जा रहे हैं। धर्मजीत सिंह पहले कांग्रेस में थे फिर जोगी कांग्रेस में गये और अब बीजेपी में जा रहे हैं, वे अपना बुढ़ापा खराब कर रहे हैं।

PunjabKesari, Chhattisgarh, Jogi Congress, BJP, Dharamjit Singh, Congress MLA

आपको बता दे कि पिछले साल तक धर्मजीत सिंह जनता कांग्रेस के विधायक थे, तब अमित जोगी ने कहा था, धर्मजीत जी उनके चाचा थे। लेकिन बड़े दुखी मन से उनके खिलाफ यह फैसला लेना पड़ा है। अमित जोगी ने कहा था कि विधायक धर्मजीत सिंह लगातार अन्य दल के संपर्क में रहकर अपने निजी स्वार्थ का ताना बाना बुनने में लगे रहे हैं। इन शिकायतों के संदर्भ में, पूर्व में अनेकों बार विधायक धर्मजीत सिंह के साथ चर्चा भी की गई पर उनके आचरण और विचार में कोई बदलाव नहीं आया।हालांकि वर्तमान में धर्मजीत सिंह लोरमी विधानसभा क्षेत्र से जेसीसीजे पार्टी से ही विधायक हैं। धर्मजीत सिंह जेसीसीजे के काफी प्रमुख नेता रहे हैं। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद उनके और अमित जोगी के बीच दूरियां बढ़ती चली गई।


धर्मजीत सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नजदीकियों में से एक है । 1998 में पहली बार लोरमी से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2003 और 2008 में भी उन्होंने  कांग्रेस की ओर से विधानसभा में लोरमी का प्रतिनिधित्व किया।2003 में विधानसभा के उपाध्यक्ष भी चुने गए। दो बार उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार जीता। अजीत जोगी ने 2016 में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बनाई तो धर्मजीत उनके साथ खड़े हो गए। 2018 के चुनाव में JCCJ के चुनाव चिन्ह पर जीतकर विधानसभा पहुंचे। उन्हें विधायक दल का नेता बनाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News