पूर्व गृहमंत्री ने कलेक्टर को बताया हिटलर, सीएम से की शिकायत, 3 दिनों में हटाने की चेतावनी

Wednesday, Sep 24, 2025-12:00 AM (IST)

(कोरबा): छत्तीसगढ़ की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें "हिटलर" कह डाला। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री से औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए चेतावनी भी दी है।

क्या है मामला

ननकीराम कंवर का आरोप है कि कोरबा कलेक्टर जनता और जनप्रतिनिधियों से तानाशाही रवैया अपनाते हैं। कंवर का आरोप है कि लोक सेवक के पद पर रहते हुए अजीत वसंत स्थानीय लोगों को टारगेट कर रहे हैं। अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का ऐसा व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मुख्यमंत्री को शिकायत

पूर्व गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में मांग की कि कलेक्टर को तत्काल तलब कर उनके आचरण पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन या बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है। उन्होंने तीन दिन में कोरबा कलेक्टर का ट्रांसफर नहीं होने पर धरना की चेतावनी दी है।

राजनीतिक सरगर्मी तेज

इस बयान के बाद कोरबा और रायपुर के राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। समर्थक और विपक्षी दोनों पक्ष इस मुद्दे को लेकर बहस में जुट गए हैं। वहीं प्रशासनिक हलकों में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी प्रदेश के कद्दावर आदिवासी नेता रहे ननकीराम कंवर ने कलेक्टर अजीत वसंत के रवैय से नाराज हैं  और किसी भी कीमत पर उन्हें हटाना चाहता है। पत्र में कंवर लिखत हैं कि  इससे जुड़े कई मामले सरकार के संज्ञान में लाए गए हैं, लेकिन सरकार मौन बनी हुई है। वसंत को सरकार के बैठे नेताओं और मंत्रियों का संरक्षण मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News