MP के पूर्व IAS वरदमूर्ति मिश्रा ने राजनीति में रखा कदम, अक्टूबर में करेंगे अपनी पार्टी की घोषणा, सभी 230 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

Thursday, Sep 22, 2022-07:41 PM (IST)

इंदौर(गौरव कंछल): पूर्व आईएएस अधिकारी वरदमूर्ति मिश्रा गुरुवार को इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि वे अक्टूबर में उनके नए राजनीति दल की घोषणा करेंगे। साथ ही उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी को उतारेगी।

PunjabKesari

मिश्रा ने कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकारों को कोसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन दोनों पार्टियों की सरकारें रही हैं लेकिन आज भी प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, रोजगार के मामले में बहुत पीछे है। मिश्रा ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पर आज 3.12 लाख करोड़ का कर्ज है जबकि सरकार का कुल बजट ही 2.90 लाख करोड़ है। इससे बड़ी सरकार की कोई नाकाम नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेसी के पास कोई विशेष अधिकार, शक्तियां नहीं बची। सारी शक्तियां राजनीति में आ गई है।

PunjabKesari

आज ब्यूरोक्रेसी पर बहुत ज्यादा राजनीतिक दबाव है। उन्होंने ये भी दावा किया कि कई प्रशासनिक अधिकारी उनके साथ जुड़ने को तैयार हैं। प्रदेश में अब तक कांग्रेस-भाजपा का ही वर्चस्व रहा है और तीसरा मोर्चा यहां ज्यादा प्रभावी नहीं रहा। यहां तक कि आम आदमी पार्टी भी ज्यादा प्रभावी नहीं है। बावजूद इसके मिश्रा नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आप पार्टी से उनकी कोई चर्चा नहीं हुई है। मीडिया से चर्चा के दौरान इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी और महासचिव हेमंत शर्मा सहित प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News