शिवराज के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व विधायक की हुई घर वापसी

11/15/2018 4:53:52 PM

भोपाल: चुनावी समय में नेताओं का आना जाना लगा हुआ है| कोई टिकट मिलने से नाराज होकर दल बदल रहा है, तो कोई अपनी ही पार्टी के खिलाफ निर्दलीय मैदान में डटा है। पार्टियां भी ऐसे नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा रही है। वहीं सालों पहले रूठ कर पार्टी छोड़ गए या पार्टी द्वारा निष्कासित किये गए नेताओं की वापसी भी हो रही है| गुरूवार को भाजपा से निष्कासित चल रहे भाजपा के पूर्व विधायक और विस अध्यक्ष के भाई गिरिजाशंकर शर्मा फिर बीजेपी में शामिल हो गए|
 

PunjabKesari

 

उनके साथ 10 अन्य लोग भी पार्टी में शामिल हुए हैं। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मध्यप्रदेश के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्बे और संगठन महामंत्री सुहाष भगत, विनद गोटिया, ब्रजेश लूनावत ने इन सभी नेताओं को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया|  गिरजाशंकर शर्मा की भाजपा में वापसी हो गई है, पार्टी ने उनका निलंबन वापस ले लिया है| गिरजाशंकर विधानसभा अध्यक्ष सीता शरण शर्मा के छोटे भाई है और निकाय चुनाव में बीजेपी से बागावत के चलते उन्हें छह साल के लिए निष्कासित किया गया था| प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने उनकी पार्टी में वापसी कराई| 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News