पूर्व CM शिवराज सिंह की सुरक्षा में बड़ी चूक! मंच पर युवक ने की माइक छीनने की कोशिश... जानें पूरा मामला

5/5/2024 11:36:30 AM

विदिशा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। विदिशा सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान अपने लोकसभा क्षेत्र विदिशा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एक युवक अचानक मंच पर आ गया और बताया जा रहा है कि युवक ने पूर्व मुख्यमंत्री से माइक छीनने का प्रयास किया। यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। युवक ने जैसे ही माइक छीनने का प्रयास किया सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। 

PunjabKesari
आपको बता दें कि शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले में रोड शो किया, इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री माधवगंज चौराहा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी अचानक एक युवक मंच पर आ गया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से है। शिवराज सिंह चौहान लगातार विदिशा लोकसभा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News