Punjab Kesari MP ads

30 BJP पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे के बाद सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री भी विरोध में उतरी, पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच जंग हुई तेज

Wednesday, Oct 07, 2026-03:00 PM (IST)

डबरा (भरत रावत) : डबरा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई 107/116 की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई अब राजनीतिक मुद्दा बनती नजर आ रही है। मंगलवार देर रात बीजेपी नगर पालिका अध्यक्ष समेत 30 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया दे दिया। हालांकि पूर्व मंत्री इमरती देवी के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल वार्तालाप जारी है और सूत्रों की मानें तो इस्तीफे मंजूर नहीं किए गए हैं। इसी कड़ी में बुधवार सुबह पार्षद हैप्पी सरदार और पूर्व मंत्री इमरती देवी ने पार्षदों पर की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है।

PunjabKesari

दरअसल, धारा 107/116 के तहत पुलिस और प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाती है, जिनसे शांति भंग होने की आशंका हो। यह कार्रवाई किसी आपराधिक मामले में सजा देने के लिए नहीं, बल्कि भविष्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की जाती है। इसी कार्रवाई को लेकर डबरा के कुछ पार्षदों में नाराजगी सामने आई है।

PunjabKesari

वीडियो में पार्षद हैप्पी सरदार और पूर्व मंत्री इमरती देवी पार्षदों पर की गई 107/116 की कार्रवाई को वापस लेने की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मांग पर क्या निर्णय लेता है।

बता दें कि वार्ड 13 के पार्षद हीरा सिंह से विवाद के बाद कई पार्षदों ने थाने में धरना दिया था। एफआईआर दर्ज कराने को लेकर जमकर विरोध किया था। पुलिस ने 6 पार्षदों पर शांति भाग की कार्यवाही कर नोटिस जारी किए। जैसे ही पार्षदों को नोटिस मिले तो सीधे थाने पहुंचे और इस कार्यवाही को पुलिस की तानाशाही बताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात तक थाने में बाहर पार्षद बैठे रहे, जमीन पर खाना भी खाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News