Punjab Kesari MP ads

भोपाल में पूर्व विधायक जितेंद्र डागा भी कोरोना पॉजिटिव, दिग्विजय से भी मिले थे

Sunday, May 10, 2020-01:53 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा से पूर्व विधायक जितेंद्र डागा की कोरोना रिपोर्ट पॉ‍जिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पूर्व विधायक के घर पहुंचे, उनके घर डागा हाउस में 10 हजार लोगों के लिए रोज खाना बन रहा था। यहां से भोपाल के कई क्षेत्रों में वितरित किया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां काम कर रहे लोगों की टेस्टिंग कर रही है। डागा की पत्नी और बेटे ने भी अपने सैंपल दिए हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक डागा हाल ही में दिग्विजय सिंह से भी मिले थे। सिंह के सहयोग से ही यहां रसोई चल रही थी। फिलहाल रसोई को बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे इलाके को सील करने की तैयारी की है। यहां पुलिस भी तैनात कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News