पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेत्री का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Friday, May 17, 2019-11:49 AM (IST)

भोपाल: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेत्री कुमारी विमला वर्मा 'दीदी' का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रही थी। गुरुवार देर रात 90 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। दीदी के निधन के बाद कांग्रेस में शोक की लहर है। शुक्रवार को सिवनी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  

PunjabKesari

वहीं वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि कॉंग्रेस की वरिष्ठ नेता सुश्री विमला वर्मा के दुखद देहान्त का समाचार मिला। सुनकर बेहद दुख हुआ। मुझ पर उनकी सदैव असीम कृपा रही है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

 

 

ऐसा रहा राजनीतिक सफर
दरअसल, 1 जुलाई 1929 को नागपुर महाराष्ट्र में जन्मी पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी विमला वर्मा ने सिवनी में एमए बीटी तक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद वह सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हो गई। कांग्रेस शासनकाल में विमला वर्मा कई अहम पदों पर काम कर चुकी थी। लोग उन्हें दीदी के नाम से जानते थे।  वह 1963 से 1967 तक सिवनी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रही। इसके बाद सिवनी जिले के केवलारी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर विधायक बनी। वह मध्यप्रदेश कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रही। इसके बाद विमला वर्मा ने नरसिम्हा राव सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद भी संभाला। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News