Punjab Kesari MP ads

ट्विशा शर्मा मौत मामला, CBI को रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ का मिला 5 दिन रिमांड

Friday, May 29, 2026-02:36 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): ट्विशा शर्मा मौत मामला में एक बड़ा फैसला  सामने आया है। सीबीआई ने ट्विशा शर्मा मामले में आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। स्पेशल कोर्ट जज शोभना भलावे ने दोनों आरोपियों को 5 दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है।

रिमांड के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने सीबीआई की मांग पर कोई विरोध नहीं जताया। पति समर्थ सिंह पहले से ही 7 दिन की रिमांड पर था, जिसकी अवधि खत्म होने के बाद अब दोनों आरोपियों से एक साथ पूछताछ की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News