Punjab Kesari MP ads

ट्विशा के परिवार ने राज्यपाल को लिखा पत्र, सास गिरिबाला सिंह को कंज्यूमर फोरम के पद से हटाने की मांग

Wednesday, May 20, 2026-06:32 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज हत्या का केस दर्ज है। परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है।इसी  बीच राज्यपाल से गिरिबाला सिंह को उपभोक्ता फोरम जज पद से हटाने की मांग की गई है। गिरिबाला सिंह को कंज्यूमर फोरम के पद से हटाने के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा गया है।

PunjabKesari

PunjabKesari

ट्विशा के परिवार ने राज्यपाल को पत्र लिखकर पद से हटाने की मांग की है।  गिरिबाला सिंह पर दहेज मृत्यु के तहत मामला दर्ज है।  अभी गिरिबाला सिंह डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर फोरम में जज के पद पर हैं।

वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि यदि परिवार चाहता है तो राज्य सरकार मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी। वहीं अब  ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल को पत्र लिखकर गिरिबाला सिंह को भोपाल जिला उपभोक्ता फोरम बेंच-2 के न्यायाधीश पद से हटाने की मांग की है।

पत्र में लिखा गया है कि गिरिबाला सिंह पर दहेज हत्या का गंभीर मामला दर्ज है। मौजूदा समय में वो जिला उपभोक्ता फोरम में न्यायाधीश के पद पर हैं।  उपभोक्ता फोरम में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति सरकार करती है, लेकिन  नियमों के अनुसार कदाचार, गंभीर आरोप या आपराधिक मामले में संलिप्त पाए जाने पर पद से हटाने का प्रावधान है।

नवनिधि शर्मा ने राज्यपाल और राज्य सरकार से मांग की है कि दहेज हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद गिरिबाला सिंह को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए, ऐसा करने से ही  उनकी बेटी को न्याय मिल सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News