glamour arrested: 16 लाख से ज्यादा की नगद राशि के साथ एक सटोरी गिरफ्तार, पहले भी हुई थी कार्रवाई

Monday, May 23, 2022-07:21 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उज्जैन क्राइम ब्रांच और नीलगंगा थाने की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 16 लाख 32 हजार नगद के साथ लाखों के हिसाब के साथ एक सटोरिए को आईपीएल और मुंबई कल्याण का सट्टा खाते गिरफ्तार किया है। उज्जैन क्राइम ब्रांच के अधिकारी विनोद कुमार मीणा की टीम और थाना प्रभारी नीलगंगा तरुण कुरील की टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है। 16 लाख 32 हजार नगद के साथ तीन मोबाइल और एक कार के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। 15 दिन के अंदर उज्जैन पुलिस की सटोरियों पर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

PunjabKesari

पहले भी गिरफ्तार हो चुका है आरोपी 

थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम चंद्रकांत इसरानी उर्फ चिंटू निवासी हाटकेश्वर है। चंद्रकांत उर्फ़ चिंटू पहले भी कई बार सट्टे में पकड़ा चुका है। पुलिस को सट्टेबाजों को खिलाफ एक सख्त कानून के तहत सख्त सजा देना चाहिए। जिससे सट्टे का कारोबार कमर टूट सके।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News