सिंगरौली में सोने की खदान! चितरंगी को मिलेगी नई पहचान, रोजगार और विकास का सुनहरा मौका

Thursday, Feb 05, 2026-10:26 AM (IST)

सिंगरौली: ऊर्जाधानी सिंगरौली अब सिर्फ कोयला और बिजली के लिए नहीं, बल्कि खनन के नए अध्याय के लिए भी चर्चा में है। जिले की चितरंगी विधानसभा क्षेत्र में सोने की खदान मिलने की संभावना से इलाके में उत्साह का माहौल है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री और चितरंगी विधायक राधा सिंह ने इस उपलब्धि को “क्षेत्र के लिए नई पहचान और रोजगार का सुनहरा अवसर” बताया। सिंगरौली जिले के गुरुहर पहाड़ स्वर्ण खनन ब्लॉक के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। मेसर्स कुंदन गोल्ड माइंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित इस परियोजना की लोक सुनवाई हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित की गई, जिसमें करीब 500 ग्रामीणों ने भाग लिया।

सुनवाई में परियोजना के 149.30 हेक्टेयर क्षेत्र और 0.13 मिलियन टन प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने अपनी सुझाव और आपत्तियां भी साझा कीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी पर्यावरणीय मानकों और वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही परियोजना पर कार्रवाई होगी। चितरंगी अब न केवल ऊर्जाधानी, बल्कि सोने की धरती के रूप में भी इतिहास में दर्ज होने जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News