Punjab Kesari MP ads

Gold Silver Price Hike :सोने-चांदी के दामों में अचानक बढ़ी छलांग, ₹11,800 का उछाल, यहां पहुंची नई कीमत

Wednesday, Apr 15, 2026-09:54 PM (IST)

(डेस्क ): मिडिल ईस्ट तनाव और दूसरी कई वजहों से हर दिन लगातार  सोना और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला रहा है। इस क्रम में अगर आज की यानिकी बुधवार को दिल्ली में गोल्ड-Silver  के दामों ने ऊंची छलांग लगाई है। अक्षय तृतीया से 3 दिन पहले चांदी 11,800 रुपये बढ़ने से ₹2.57 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोना भी 3,000 रुपये महंगा होकर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 3,000 रुपये महंगा होकर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

आखिर क्या है दाम  बढ़ने का कारण

सोने और चांदी के दाम बढ़ने को लेकर श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी चेतन थड़ेश्वर का कहना है कि इन दिनों अक्सर सोने के दाम बढ़ जाते हैं, क्योंकि अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और इस दिन काफी लोग सोना खरदीते भी है। बता दें इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है। पिछले 12 सालों से अब तक हर बार सोने के दामों में बदलाव देखने को मिला है। खासकर 2020 के बाद से सोने ने जबरदस्त रिटर्न दिए है। सोने की चमक आज भी देखने को मिली और 3000 महंगा होकर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया

वहीं अगर बात करें तो  2026 की शुरुआत में सोना रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद थोड़ी गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट मुख्य रूप से मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव के कारण आई। अब सवाल यह है कि क्या अक्षय तृतीया तक फिर से तेजी आएगी? जानकारों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे और मांग बढ़ी, तो कीमतें फिर से ऊपर की ओर जा सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News