Punjab Kesari MP ads

त्योहारी सीजन से पहले कारोबारियों को बड़ा झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

Thursday, Oct 01, 2026-12:55 PM (IST)

डेस्क : त्योहारी सीजन से पहले तेल विपणन कंपनियों ने एक बड़ा झटका देते हुए LPG सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे देश भर में कमर्शियल सिलेंडर 71.50 रुपए तक महंगा हो गया है। 1 अक्टूबर यानी आज से नई कीमतें लागू होगी। राहत भरी खबर यह है कि घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जानिए देश के प्रमुख शहरों में नई कीमतें

 

  • दिल्ली में रेस्त्रां, होटल आदि में इस्तेमाल होने वाला 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 2,810 रुपये का हो गया है। सितंबर में इसकी कीमत 2,747.50 रुपये थी। इस प्रकार यहां 62.50 रुपये की वृद्धि की गई है।
  • मुंबई में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 63.50 रुपये महंगा होकर अब 2,764.50 रुपये का हो गया है।
  • चेन्नई में अब यह 66.50 रुपये बढ़कर 2,983 रुपये और कोलकाता में 70 रुपये बढ़कर 2,954 रुपये का हो गया है। इसी प्रकार दूसरे शहरों में भी परिवहन लागत आदि के हिसाब से कीमतों में लगभग इसी अनुपात में वृद्धि हुई है।

बता दें कि यह लगातार दूसरा महीना है, जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। इससे पहले, सितंबर में दिल्ली में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये पर स्थिर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News