Punjab Kesari MP ads

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, चांदी ₹5000 टूटी, जानिए लेटेस्ट रेट

Thursday, Apr 09, 2026-12:29 PM (IST)

भोपाल: गुरुवार को सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। खासकर चांदी के भाव में तेज गिरावट ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। 9 अप्रैल को बाजार खुलते ही सोने-चांदी के दामों में नरमी देखने को मिली। बीते दिन तक तेजी दिखा रही चांदी आज अचानक फिसल गई।

22 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। 1 ग्राम सोना ₹13,935 पर पहुंच गया, जो एक दिन पहले ₹14,150 था। इसी तरह 10 ग्राम सोना ₹1,39,350 पर आ गया, यानी करीब ₹2,150 सस्ता हो गया।

24 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है। 10 ग्राम का भाव ₹1,46,320 दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले ₹2,260 कम है।वहीं चांदी की कीमतों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। 1 किलो चांदी ₹2,65,000 से गिरकर ₹2,60,000 पर आ गई, यानी सीधे ₹5,000 की कमी आई है।

व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में बदलाव के कारण दामों में यह गिरावट आई है। फिलहाल आने वाले दिनों में भी इसी तरह कीमतों में हलचल बनी रह सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News