Punjab Kesari MP ads

सोने और चांदी में फिर महागिरावट, दाम बढ़ने से पहले जल्दी से खरीद लीजिए गोल्ड

Tuesday, Mar 31, 2026-12:51 AM (IST)

MP Desk: देश और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार अस्थिरता देखने को मिल रही है। अमेरिका-ईरान तनाव के पांचवें सप्ताह में प्रवेश करने के बावजूद अब तक किसी समाधान के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद आज दोनों कीमती धातुओं के दामों में करीब 2% तक की गिरावट दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में सोमवार, 30 मार्च को सोने की कीमतों में 1.38% की गिरावट आई और यह फिसलकर 4,462 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। खास बात यह रही कि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 2.7% की मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ था, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव का साफ संकेत मिलता है। इसी तरह एशियाई बाजार में चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। चांदी करीब 2% गिरकर 68.3 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जिससे निवेशकों में हल्की चिंता का माहौल बना हुआ है।

घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर जून डिलीवरी वाला गोल्ड करीब 1.0% गिरकर 1,45,785 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं मई वायदा में चांदी 0.64% की गिरावट के साथ 2,26,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

ताजा घरेलू रिटेल भाव:

24 कैरेट सोना: लगभग 14,743 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: लगभग 13,515 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: लगभग 11,061 रुपये प्रति ग्राम

चांदी: 2,450 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24,500 रुपये प्रति 100 ग्राम और करीब 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम

 बाजार में उतार-चढ़ाव क्यों?

विशेषज्ञों के अनुसार सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, डॉलर की मजबूती या कमजोरी, महंगाई के आंकड़ों और निवेशकों की मांग पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता भी इनकी कीमतों को प्रभावित करती है। कुल मिलाकर, मौजूदा समय में सोना-चांदी के बाजार में अस्थिरता बनी हुई है और आने वाले दिनों में वैश्विक घटनाक्रमों के आधार पर कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News