गांधी प्राणी उद्यान से सैलानियों के लिए Good news, दुर्गा बाघनी के दो नए शावकों के भी कर सकेंगे दीदार

Tuesday, Apr 18, 2023-01:23 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में दुर्गा के हाल ही में जन्मे टाइगर के दोनों बच्चों को आज 40 दिन के आइसोलेशन पीरियड के बाद सैलानियों के दर्शन के लिए उनके बाड़े से बाहर निकाला गया। पहली बार निकाले गए दोनों बच्चों में एक नर और एक मादा है। ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में वर्तमान में सात टाइगर हैं जिनमें 4 मेल और तीन फीमेल है। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ उपेंद्र यादव ने बताया कि 40 दिन पहले दुर्गा टाइगर ने दोनों बच्चों को जन्म दिया था जिसके बाद दोनों को आइसोलेशन सेंटर में रखा गया था और मां की भी चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा उचित देखभाल की गई है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि गांधी प्राणी उद्यान में एक और टाइगर मीरा भी प्रेग्नेंट है और 3 से 4 दिन में वह भी नए बच्चों को जन्म देगी जिसके बाद यहां टाइगर की संख्या बढ़ेगी। वेटरनरी डॉक्टर से लेकर पूरे चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा यहां गर्भवती मीरा की देखभाल की जा रही है। आज टाइगर दुर्गा के बच्चे जब सैलानियों के लिए बाड़े में निकाले गए तो इस दौरान महापौर शोभा सिकरवार भी यहां मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि गांधी प्राणी विज्ञान में नए मेहमानों का स्वागत है और सैलानी भी इन्हें देख कर खुश होंगे। गांधी प्राणी उद्यान में सैलानियों के लिए यह नया आकर्षण का केंद्र होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News