गोटेगांव बंद का ऐलान, कुल्चरी समाज ने दिया अल्टीमेटम

2/15/2019 12:42:14 PM

नरसिंहपुर: प्रदेश में किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र राय की हत्या के बाद से ही सियासत गरमाई हुई है। इस हत्या के विरोध में कल्चुरी समाज ने शुक्रवार को गोटेगांव बंद का आव्हान किया है। जिसके चलते कुल्चरी समाज के लोगों ने शहर में बाइक रैली निकालकर पुलिस को ज्ञापन दिया।

PunjabKesari

वहीं कुल्चरी समाज ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ा जनआंदोलन होगा। उन्होंने सुरक्षा की भी मांग की है। मृत कांग्रेस नेता का शव पोस्टमॉर्टम के बाद जबलपुर से गोटेगांव के लिए रवाना किया गया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News