इंदौर में पुजारी की मुर्गे से पिटाई का वीडियो वायरल, ब्राह्मण समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग

5/10/2024 12:29:40 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में पुजारी की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां नल चालू करने के विवाद में पड़ोसी ने अपने कुछ बदमाश साथियों को बुलाकर एक पुजारी पर हमला कर दिया। बदमाशों ने हाथ में मुर्गा लेकर पुजारी की पिटाई करके उसे लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

PunjabKesari

पूरा मामला इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के अरिहंत कॉलोनी का है। जहां पुजारी अरुण दुबे और उनके परिवार पर पड़ोसी संजय कालू और एक अन्य महिला ने हमला किया। जानकारी के मुताबिक, अरुण दुबे के घर में एक पानी का नल लगा हुआ है और इस नल को चालू करने की बात को लेकर पड़ोसी संजय कालू और एक महिला ने पुजारी अरुण दुबे से विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि संजय कालू और उनके कुछ साथियों ने पुजारी अरुण दुबे पर मुर्गे से हमला कर दिया। इस दौरान वहां पर कुछ लोग बीच बचाव करने भी पहुंचे। लेकिन तब तक बदमाशों ने पुजारी की जमकर पिटाई कर दी और वहां से फरार हो गए। इसके बाद जब पुजारी पूरे मामले की शिकायत लेकर गांधीनगर थाने पहुंचे तो पुलिस ने सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया, लेकिन जब पूरे मामले की जानकारी ब्राह्मण समाज को लगी तो उन्होंने थाने का घेराव कर दिया।

PunjabKesari

इंदौर में परशुराम जयंती भव्य तरीके से मनाई जाती है जिसके चलते शहर का माहौल खराब ना हो इसलिए पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। वही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News