High court के आदेश के बाद सरकारी डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, काम पर लौटे

Thursday, May 04, 2023-01:10 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए डॉक्टर काम पर वापस आ गए हैं। डॉक्टरों ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। हाईकोर्ट ने डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध बताया है। मप्र शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ के मुख्य संयोजक डॉ. राकेश मालवीय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश का हम सम्मान करते हैं। अभी कोर्ट का आदेश नहीं मिला है। आदेश को पूरा पढ़ने के बाद फैसला करेंगे कि आगे की योजना तैयार की जाएगी।

PunjabKesari

बता दें कि प्रदेश भर से करीब 15 हजार डॉक्टर हड़ताल पर चल गए थे। उन्होंने केंद्र सरकार के समान डीएसीपी (डायनामिक एश्योर्ड करियर प्रोसेस) योजना लागू करने समेत अपनी अन्य मांगे रखी है।

हड़ताल की वजह से प्रदेशभर में मरीज व परिजन परेशान होते दिखे। हालांकि सरकार ने विकल्प के तौर पर प्राइवेट और मेडिकल स्टूडेंट्स की मदद ली गई। वहीं कई जगह रिटायर्ड डॉक्टर भी सेवा देते दिखाई दिए। वहीं बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने हड़ताल तो खत्म कर दी है, लेकिन उनका आंदोलन जारी रहेगा। डॉक्टर अब सामूहिक इस्तीफे की तैयारी कर रहे हैं। गुरुवार सुबह डॉक्टरों के संगठन बैठक करेंगे। इसके बाद इस्तीफे के बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News