लाड़ली बहनों को नई सौगात देने की तैयारी में सरकार! CM मोहन यादव ने दी हरी झंडी, 38वीं किस्त भी करेंगे जारी
Saturday, Jul 11, 2026-02:00 PM (IST)
MP desk: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों को नई सौगात देने की तैयारी मोहन सरकार ने की है। दरअसल, प्रदेश में लखपति गोपालक दीदी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत बहनों को वार्षिक 3-4 लाख रुपए की अतिरिक्त आय होगी। ऐसे में महिलाओं की आर्थिक स्थिती मजबूत हो जाएगी। इसी बीच लाड़ली बहना योजना का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कल यानी 12 जुलाई को डॉ. मोहन यादव भिंड के लहार से 38वीं किस्त जारी करेंगे।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को भिंड दौरे पर रहेंगे। इस बार लाड़ली बहना योजना का कार्यक्रम भिंड जिले के लहार में आयोजित किया जा रहा है। इसी दौरान सीएम मोहन यादव सिंगल कल्कि के माध्यम से बहनों के खाते में 1500-1500 रुपए की राशि डालेंगे। कार्यक्रम का समय लगभग 1 से 3 बजे तक होगा। वहीं, भिंड के लहार में मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की जा रही है। विधायक अम्बरीश ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए हैं।
वहीं, लाड़ली बहनों को मोहन सरकार नई सौगात देनें की तैयारी में हैं। प्रदेश में लखपति गोपालक दीदी योजना शुरू की है। इसमें महिलाओं को मुफ्त में दुधारू नस्ल की गाय व भैंस उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना के तहत हितग्राहियों के घरों में गैर नस्लीय गाय-भैसों की पहचान की जाएगी। इसके बाद उनका कृत्रिम तकनीक से उच्च नस्ल से गर्भाधान कराया जाएगा। जिससे उच्च नस्ल की बछिया और पड़िया का जन्म होगा। ऐसे में नस्ल सुधार के जरिए बहनों के घरों में अच्छी नस्ल के दुधारू मवेशी तैयार होंगे। सरकार का दावा है कि इन महिलाओं के घरों में उच्च नस्ल की गाय और भैंसों से अतिरिक्त दूध मिलेगा, सालाना 3 से 4 लाख रुपए की अतिरिक्त आय होगी।

