युवाओं को बड़ी सौगात देने की तैयारी में सरकार! केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया बड़ा ऐलान
Friday, Jul 17, 2026-05:32 PM (IST)
ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। यहां अशोकनगर में युवाओं को बड़ी सौगात देने की तैयारी में सरकार जुटी है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा ऐलान किया है। बताया कि जिले में करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से 2 हजार सीटों वाला अत्याधुनिक कॉल सेंटर बनाया जाएगा। इस परियोजना में 2592 युवाओं को 20-25 हजार रुपये प्रति महिना रोजगार का अवसर मिलेगा।
दरअसल, अशोकनगर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा ऐलान किया हैं। यहां युवाओं के लिए बड़ा सराहनीय कदम उठाया गया है। बताया गया कि जिले में करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से 2 हजार सीटों वाला अत्याधुनिक कॉल सेंटर बनने जा रहा है। इस परियोजना के तहत लगभग 2592 युवाओं को 20-25 हजार रुपये प्रति माह रोजगार का अवसर मिलेगा। सिंधिया ने कहा कि यह परियोजना अशोकनगर में ‘लखपति युवा’ मॉडल को नई गति देगी और जिले की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
बता दें कि अशोकनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर जिले में विकास की नई इबारत लिख रही हैं। उन्होंने बताया कि अशोकनगर के लिए करीब 5 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें सबसे बड़ा फोकस युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है।

