MP में संगीन कांड,महापौर पर जानलेवा हमले की कोशिश, बीच रोड गाड़ी तोड़ी, राजनीतिक गलियारों में हड़कंप
Thursday, Apr 16, 2026-12:03 AM (IST)
(ग्वालियर): मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आई है, इस कांड से जिले में सनसनी है। दरअसल ग्वालियर महापौर Gwalior Mayor शोभा सिंह सिकरवार पर देर शाम जानलेवा हमला किया गया है। हालांकि हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन इस हमले से अफरा-तफरी मच गई।
अज्ञात हमलावरों ने शोभा शिकरवार की गाड़ी को निशाना बनाया। लोहे की रॉड से महापौर की गाड़ी पर हमला करके दहशत फैलाने का काम किया गया। जिससे मेयर की गाड़ी के शीशे टूट गए। यह हमला उज्जैन-मक्सी रोड पर हुआ है।
महापौर शोभा सिंह सिकरवार दौरे पर थी
जानकारी के अनुसार मामला उज्जैन-मक्सी रोड का है, जहां पर ये हमला हुआ है। बुधवार को महापौर शोभा सिंह सिकरवार दौरे पर थी, लेकिन इसी दौरान हमलावरों ने लोहे की रॉड से महापौर की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले को महापौर के साथ मौजूद सुरक्षा गार्ड ने नाकाम कर दिया. उन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके को को संभाला और सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाला।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है औऱ पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किसने और क्यों किया। लिहाजा इस घटना के बाद हड़कंप है।

