किसानों के लिए बड़ी खुशखुबरी! नई नीति से मिलेगा 12.50 लाख रुपये का मुआवजा, CM मोहन यादव ने दी हरी झंडी
Thursday, Jul 09, 2026-04:18 PM (IST)
पन्ना (टाइगर खान): मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जहां केन-बेतवा लिंक परियोजना और अजयगढ़ की रुंझ-मझगांय परियोजना से प्रभावित विस्थापित किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024 की नई पुनर्वास नीति के तहत मुआवजा देने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है।
पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब नए सर्वे के आधार पर प्रत्येक पात्र विस्थापित परिवार को 12 लाख 50 हजार रुपये की पुनर्वास सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से प्रभावित किसान उचित मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। सरकार के इस फैसले से हजारों प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी और उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। विधायक ने इसे मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का किसान हित में लिया गया बड़ा निर्णय बताते हुए कहा कि नई नीति से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का रास्ता आसान होगा।
हालांकि आपको बता दें कि पहले प्रति परिवार को 5 लाख मुआवजा सरकार ने घोषित किया था। लेकिन, इन सब मांगों को लेकर काफी दिनों से किसान एवं आदिवासी आंदोलन कर रहे थे। वे इन परियोजनाओं का विरोध कर रहे थे ऐसे में सरकार ने उचित मुआवजा देकर विस्थापित परिवारों की मांग मान ली है।

