पन्ना टाईगर रिजर्व से आई बड़ी खुशखबरी, बाघिन P-141 ने दिया 4 शावकों को जन्म

Monday, Oct 07, 2024-09:30 PM (IST)

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व में आए दिन पर्यटकों को बाघों के दीदार से पर्यटको कि खुशियां का ठिकाना नहीं रहता है क्योंकि पन्ना टाइगर रिज़र्व में लगातार बाघों का संसार बढ़ता जा रहा है। जिसमें सभी शावक विचरण करते पर्यटकों के कैमरे में कैद हो गए। यहां पन्ना टाईगर रिजर्व में एक बार फिर नन्हे शावकों की किलकारी एक साल बाद गूंजी है।

बाघिन P141 ने 4 शावकों को जन्म दिया है। जो शावक अपनी मां के साथ विचरण कर रहे थे,तभी पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के दीदार करने पहुंचे पर्यटकों ने वीडियो साझा किया है। जिसके बाद प्रबंधन ने पुष्टि की और बताया सुखद खबर है।

PunjabKesariपन्ना टाइगर रिजर्व बाघों के लिए अनुकूल है और बाघों की संख्या 90 के पार पहुंच गयी है। पन्ना टाईगर रिजर्व 2008-09 में बाघ विहीन हो चुका था बाघ पुनर्स्थापना कर कान्हा और पेंच से लाए गए बाघ बाघिन और पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों कर्मचारियों की मेहनत के बाद आज पंन्ना टाईगर रिजर्व बाघों से गुलजार है। जहां अब पर्यटकों को टाइगर के दीदार हो रहे हैं तो वहीं चारों शावक स्वास्थ्य बताये जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News