Punjab Kesari MP ads

ई-केवाईसी के बीच पंचायत भवन में अचानक हुआ जोरदार धमाका, फिर मची भगदड़… 4 घायल

Monday, Sep 21, 2026-02:50 PM (IST)

उमरिया (दीपक कुमार): मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर जनपद की हिरौली ग्राम पंचायत में आकाशीय बिजली की तेज धमक के बाद पंचायत भवन में लगी बैटरी अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। हादसे के वक्त पंचायत भवन में ग्रामीणों की ई-केवाईसी का काम चल रहा था और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।

अचानक हुए तेज धमाके से पंचायत परिसर में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। हादसे में चार ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से तत्काल मानपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

PunjabKesari

घायलों में करीब 40 वर्षीय हेमराज, बबिया बाई, फुलबतिया और अजय शुक्ला शामिल बताए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, चारों के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। वहीं, दो महिलाओं को अपेक्षाकृत ज्यादा चोटें आने की बात सामने आई है। दोनों का मानपुर अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे के बाद पंचायत परिसर में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा। घटना के चलते ग्रामीणों की ई-केवाईसी का काम भी रोकना पड़ा। पंचायत सचिव रामभुवन गुप्ता के मुताबिक, आकाशीय बिजली की तेज धमक के कारण बैटरी फटने की घटना हुई है। फिलहाल सभी घायलों का मानपुर अस्पताल में उपचार जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News