Punjab Kesari MP ads

जिला पंचायत उपचुनाव: चुनाव बहिष्कार के बीच BJP-कांग्रेस प्रत्याशी की किस्मत EVM में कैद, बेहद कम हुई वोटिंग

Tuesday, Sep 29, 2026-08:52 PM (IST)

रायसेन (शिवलाल यादव) : मंगलवार 29 सितंबर को नयागांव वार्ड 3 जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव के लिए सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराए गए। त्रिस्तरीय पंचायत के आमचुनाव की तरह मतदाताओं में कोई उत्साह नजर नहीं आया। सुबह से लेकर दोपहर तक ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों और सामुदायिक भवनों में पोलिंग बूथ बनाए गए। यहां मतदान की गति बेहद धीमी रही। मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें कहीं भी नजर नहीं आई।

उपचुनाव में पुराने दो चिर परिचित प्रतिद्वंद्वियों में कांटे की टक्कर

जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 3 मेहगांव सीट पर हो रहे उपचुनाव में मुख्य मुकाबला दो प्रतिद्वंद्वियों को बीच हो रहा है। नरवर निवासी जिला पंचायत सदस्य की उम्मीदवार पूजा चौकसे चौकसे चुनाव चिन्ह दो पत्ती और लक्ष्मण सिंह लोधी भदोरिया निवासी बनखेड़ी चुनाव चिन्ह धनुष बाण चुनाव मैदान में है। जिला पंचायत सदस्य के दोनों प्रत्याशियों द्वारा चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने चुनाव प्रचार और वोटरों को रिझाने में पूरी ताकत झोंक दी है। उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार 29 सितंबर को सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। जो दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया।

पूजा, राकेश चौकसे ने अपने गृह गांव नरवर में तो लक्ष्मण सिंह लोधी ने बनखेड़ी में किया मतदान

जिला पंचायत सदस्य मेहगांव उप चुनाव की प्रत्याशी पूजा चौकसे ने सबसे पहले मतदान सामुदायिक भवन नरवर में सुबह साढ़े सात बजे किया। दूसरे वोट के लिए मतदान उनके पति राकेश चौकसे ने किया। वहीं दूसरे उम्मीदवार लक्ष्मन सिंह लोधी भदोरिया ने सामुदायिक भवन बनखेड़ी में पहले परिजनों से सुबह सात बजे मतदान कराया। इसके बाद खुद उन्होंने भी मतदान किया। इसके बाद वह चुनाव कराने और मतदान का जायजा लेने पंचायतों में अपने समर्थकों के साथ रवाना हो गए। मालूम हो कि जिला पंचायत सदस्य वार्ड तीन मेहगांव में 31 ग्राम पंचायतें आती हैं। सुंड सालेरा और महू पथरई की पंचायतों के ग्रामीणों द्वारा सड़क नहीं बनने से नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि मंगलवार को सुबह प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच नाराज ग्रामीणों को काफी समझाइश दी।

समझाइश देने अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय एसडीएम मनीष शर्मा कोतवाली टीआई नरेंद्र गोयल ने नाराज ग्रामीणों को काफी समझाइश दी। इस उपचुनाव के बहिष्कार का कितना असर पड़ेगा। यह मतदान के बाद आगामी तीन अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर खुलासा हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News