MP के इस शहर में दिखा दुर्लभ प्रजाति का हरे रंग का सांप, देखकर दंग रह गए लोग...

4/22/2024 12:43:07 PM

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में हरे रंग का सांप देखकर लोग हैरान हो गए। आपको बता दें की सोन चिरैया होटल के पीछे एक कॉलोनी में यह सांप निकला था। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सर्प मित्र सलमान पठान को दी सूचना मिलने के बाद सलमान पठान मौके पर पहुंचे और सुरक्षित सांप का रेस्क्यू किया गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि उन्होंने पहली बार इस रंग का सांप इस क्षेत्र में देखा है। 

PunjabKesari
वहीं सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया है कि यह सांप ग्रीन कील बैक सांप के नाम से जाना जाता है। जो कि भारत में काफी कम पाया जाता है इसके साथ ही यह सांप दिखने में काफी खूबसूरत होता है और आधा जहरीला होता है। सर्पमित्र सलमान पठान ने सांप को जंगल में छोड़ दिया है। 


आपको बता दें की शिवपुरी जिले के सोन चिरैया होटल के पीछे रविवार को कॉलोनी में हरे रंग का सांप देखकर सभी लोग हैरान हो गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने सांप का वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया और सर्प मित्र को तत्काल इसकी सूचना दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News